जिला कारागार का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, जनपद न्यायाधीश जे0पी0 यादव, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कान्त धर दूबे व सचिव इशरत परवीन फारुकी आज संयुक्त रुप में जिला कारागार का निरीक्षण किये। एक-एक बैरको को देखा तथा कैदियों से भोजन, दवा, आदि सुविधाओं के सम्बन्ध में उनसे पुछ-ताछ कर जानकारी की गयी। कैदियों ने बताया कि यहां सभी सुविधाये भोजन, दवा आदि उपलब्ध व प्राप्त होती है।
निरीक्षण के दौरान महिला बैरक सहित सभी बैरको, भोजनालय को देखा। कैदियों से उनके समस्याओं की जानकारी ली गयी। इस दौरान महिला बैरक में कैदियों के साथ उनके बच्चो का देखभाल बेहतर तरीके से किये जाने तथा उनके उपचार आदि बाल विशेषज्ञो के द्वारा कराये जाने को कहा गया। उपस्थित जेल चिकित्सक द्वारा बताया गया कि जॉच व इलाज की जाती है।
अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कैदियों से कहा कि यदि कोई समस्या हो तो बताये, हम सब आप सब की समस्या को जानने आये है। इस पर कैदियों ने सब ठीक-ठाक बताया तथा कुछ ने अपनी व्यक्तिगत समस्या जमानत आदि के संबंध में बताया, जिसपर विधिक कार्यवाही कराये जाने को कहा गया। निरीक्षण में कोई आपत्तिजनक समान नही पाया गया।
इस दौरान एसडीएम सदर सौरभ सिंह, जेल अधीक्षक भोला नाथ मिश्र, जेलर राजकुमार, उप जेलर वंदना त्रिपाठी, जेल चिकित्सक, न्यायालय कर्मी, बंदी रक्षक आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

8 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

12 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

13 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

13 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

13 hours ago