बलिया( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने रसड़ा स्थित गांधी पार्क में सेठ एमआर जयपुरिया विद्यालय की ओर से आयोजित स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ‘अपने जनपद को कैसे स्वच्छ रखा जाए’ इस विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था जिलाधिकारी ने वहां मौजूद अभिभावकों और विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि जनपद को स्वच्छ रखा जाए। इसके लिए हर घर में प्लास्टिक एकत्र किया जाए और उसे कबाड़ी वालों को दिया जाए, जिससे कि कबाड़ी वाले उस प्लास्टिक को रिसाइकिल सेंटर भेज सकें। उन्होंने सभी विद्यालयों में प्लास्टिक बैंक बनाए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि उसका उपयोग प्लास्टिक को एकत्रित करने के लिए किया जाए। इसके लिए प्रत्येक स्कूली बच्चे अपने घर से प्लास्टिक लाएं और प्लास्टिक बैंक में ही जमा करें, जहां से उसे इकट्ठा करके रीसाइकिल सेंटर में भेजा जा सके, तभी जनपद प्लास्टिक मुक्त हो पाएगा। उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव ने भी स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों से अपने जनपद को स्वच्छ बनाए रखने का अनुरोध किया।
लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…
जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…