डीएम व एसपी ने पूजा पंडालों तथा विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

ईओ की कार्यशैली से डीएम नाराज

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा निचलौल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों और खेकड़ा नाला व बैकुंठी घाट स्थित विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने निचलौल के खेकड़ा नाला व सदर के बैकुंठी घाट स्थित विसर्जन स्थलों तक जाने वाले मार्ग को और बेहतर करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही साफ-सफाई को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने खेकड़ा नाला पर विसर्जन के उपरांत वापसी मार्ग के जर्जर होने पर नाराजगी व्यक्त की और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को तत्काल मार्ग के मरम्मत का निर्देश दिया। साथ ही मार्ग में लटकते हुए बिजली के तारों को भी तत्काल ठीक कराने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि सभी विसर्जन स्थलों के पास मोबाइल शौचालय और मेडिकल टीम को तैनात रखें। साथ ही सभी घाटों पर नाव व गोताखोरों को तैनात रखें और रात्रि में जेनरेटर सहित पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मूर्ति विसर्जन तक सतर्क रहने और लगातार निगरानी का निर्देश दिया। साथ ही विसर्जन मार्गो व स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान विसर्जन स्थलों व मार्गों पर पर्याप्त साफ-सफाई न होने व ईओ सिसवां शैलेन्द्र कुमार के बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही हेतु अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सिसवां बाजार स्थित अयोध्या धाम व सिसवा स्टेशन के पास बने अक्षरधाम सहित विभिन्न पूजा पंडालों को देखा और आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि विजयदशमी का दिनअतिसंवेदनशील है इसलिए सभी संबंधित अधिकारी सतर्क रहेंऔर निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें। उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटें।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, सीओ निचलौल अनिरुद्ध कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

4 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

9 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

9 hours ago