भगवान राम का पूरा जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत- शशांक यादव

सीता हरण,राम सबरी मिलन बाली वध का मंचन किया गया

मईल/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
मई ल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गहिला में हो रहे रामलीला के संयोजक राजेंद्र सिंह, विषेश सहयोगी विजय बहादुर सिंह,अध्यक्ष राकेश यादव, उपाध्यक्ष सूरज यादव और संचालक शैलेश कुमार, रामसमुज यादव रहे।मुख्य अतिथि आदर्श कल्याण सेवा समिति के महामंत्री शशांक यादव ऊर्फ लालबाबू और विशिष्ठ अतिथि रामायन कुशवाहा रहे।
रावण शूर्पनखा से पूछता है किसने तेरे नाक काटे है, वह बताती है कि अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र हैं। उनके साथ एक सुंदर स्त्री भी है उन्हीं के छोटे भाई को मैंने जैसे ही आपका नाम लिया, उसने नाक कान काट डाले । बहन के नाक कान काटने का बदला लेने के लिए रावण ने सीता माता का हरण करने की योजना बनाई। मामा मारीच को सोने का मृग बनाकर पंचवटी पर भेजा, सोने के मृग ने राम लखन को छला। उधर भिक्षु का रूप धर रावण ने सीता का हरण कर लिया।दोनों भाई जंगल में इधर उधर भटकते है रास्ते में उन्हें घायल जटायु मिलता है जो उन्हें बताता है कि रावण सीता हरण करके ले गया है। आगे उन्हें शबरी मिलती है जो भगवान को अपने जूठे बेर खिलाती है। सबरी कहती है कि श्रीराम आप ऋषिमुख पर्वत पर जाए वहां महाराज सुग्रीव रहते है जो सीता का पता लगाने में आपकी मदद करेंगे । हनुमान राम और सुग्रीव की मित्रता कराते हैं।
आदर्श गहिला कल्याण सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य और शिक्षक हंशनाथ यादव ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी को राम के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित करने की जरूरत हैं।भाई से भाई का बैर खत्म करने के लिए राम भरत के त्याग को आज के युवा को रामायण के पत्रों द्वारा ही समझा जा सकता हैं। इस रामलीला के लिए राजेंद्र सिंह, राकेश, रामसमुज,शैलेश सहित सभी सदस्यों को बधाई। मुख्य अतिथि शशांक यादव ने कहा श्रीराम का व्यक्तित्व मर्यादा और अनुशासनपूर्ण था,उन्होने मर्यादाओं में रहकर अपने जीवन की हर जिम्मेदारी को अच्छे से पूरा किया। उनके जीवन से हमें सीखना चाहिए कि मर्यादा और अनुशासन में रहकर हम एक अच्छे इंसान बन सकते हैं।
इस अवसर पर अमला प्रसाद ,धनंजय यादव, जयनारायन यादव, अध्यक्ष संतोष यादव,कोषाध्यक्ष रामविजय सिंह,हंशनाथ यादव,रामवीर यादव,शेषमणि, जयपति,जिला पंचायत सदस्य अरविन्द कुमार, राहुल यादव,विजय बहादुर,उमा प्रसाद मिश्रा, संतोष कुशवाहा, बबून जी, शत्रुधन कुशवाहा,दीपक सिंह धोनी,विजय प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago