भक्ति गीतों पर रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय कस्बा बघौचघाट हनुमान मार्केट में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर, रविवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया।जिसमें शामिल कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति देखकर उपस्थित श्रद्धालु रात भर झूमते रहे।भगवती जागरण का उद्घाटन भाजपा नेता समाजसेवी महिवाल जायसवाल एवं आयोजक सोनू जायसवाल ने, देवी पूजन करके किया।उसके बाद मोनिका तिवारी दिल्ली एवं देवरिया के रोहित यादव की टीम के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया।इस दौरान गायक रोहित यादव एवं मोनिका तिवारी द्वारा मां दुर्गा के भजन से आगाज तेरा जगराता है मां.., तूने मुझे बुलाया शेरावालीये.., भर दे झोली मैया भोली.., समेत अनेकों पारंपरिक भक्ति गीत प्रस्तुत कर, श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।वही कार्यक्रम के बीच-बीच में उक्त कलाकारों द्वारा राधा रानी,हनुमान जी की ,शिव तांडव की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। इस दौरान जगराता में जुटे हजारों महिला पुरुष श्रद्धालूगण भाव विभोर हुए। कार्यक्रम का समापन उक्त कलाकारों ने मां दुर्गा की आरती जग जननी जय के साथ संपन्न किया। इसके पूर्व श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए समाज सेवी महीवाल जायसवाल कहा कि देवी पूजन हमें सत्य और असत्य में अंतर करने की सीख देती है।हमें सदैव महिलाओं का सम्मान करना वास्तविक देवी पूजन है।इस दौरान विवेक राय,सोनू जायसवाल,चंद्र शेखर जायसवाल,महेंद्र जायसवाल,राकेश जायसवाल,त्रियोगी जायसवाल, महिवाल,दुर्गा शर्मा,संदीप,राजेश वरनवाल,बच्चन जायसवाल,राजेश शर्मा,कल्पनाथ जायसवाल,श्रीकृष्ण जायसवाल,भगत जी,सुजीत यादव, राजन श्रीवास्तव,बड़े यादव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

4 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

9 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

9 hours ago