डीएम एवं एसपी ने जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में 24 सितम्बर को होने वाले दीक्षान्त समारोह के अवसर पर उ0प्र0 की राज्यपाल एवं वि0वि0 की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत बलिया के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा वि0वि0 परिसर का निरीक्षण किया गया एवं लोकर्पण की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो0 संजीत कुमार गुप्ता एवं कुलसचिव एस0एल0 पाल से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के कमरों का भी निरीक्षण किया एवं निर्माण इकाई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मेन गेट से 100 मीटर की दूरी तक रास्ता खराब है उसको तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। साथ ही नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के कमरों पर नाम अवश्य लिखें और आस- पास साफ सफाई की व्यवस्था समय रहते ही कर लिया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा बहुद्देशीय सभागार की साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

5 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

7 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

7 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

8 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

15 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

18 hours ago