लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सैनिक नगर, रायबरेली रोड की लेन नंबर 12 और 12 D कुल लगभग 300 मीटर के निर्माण कार्य का शिलान्यास पार्षद हिमांशु अंबेडकर, शारदा नगर प्रथम द्वारा बुधवार को किया गया।
इस अवसर पर कालोनी की आवासीय जन कल्याण समिति के संरक्षक कर्नल आदि शंकर मिश्र, अध्यक्ष गजेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष अंकुर आनंद, एचबी पाल, बीएस दशीला, पंचम राम, एसएन यादव, त्रिभुवन सिंह, इंस्पेक्टर सरोज, पार्षद प्रतिनिधि आलोक गौतम व निर्माण कार्य देख रहे श्याम मौर्य अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।
उपस्थित जन को संबोधित करते हुए पार्षद ने सभी को आश्वासन दिया कि सैनिक नगर के अधूरे विकास कार्य धीरे-धीरे पूरे कराये जाएँगे।
इस दौरान समिति के लोगों सहित उपस्थित कालोनीवासियों ने पार्षद को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि सराहना की और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सैनिक नगर कालोनी का निरंतर विकास होता रहेगा।
नतीजों पर टिकी सबकी नजर पटना (राष्ट्र की परम्परा) | ✍️बिहार विधान परिषद की आठ…
‘देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…
Ai निर्मित लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा | विशेष रिपोर्ट) । उत्तर प्रदेश में विधान परिषद…
आगरा शिक्षक चुनाव में बड़ी कार्रवाई: 6 अधिकारी निलंबित करने के निर्देश, सुलतानपुर में फर्जी…
रक्तदान कर हरिशंकर यादव ‘छोटू’ ने पेश की मिसाल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में लगा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर स्थित कर्मचारी आवास में महिला…