लोहिया पार्क से बाजारों तक चला प्लास्टिक मुक्त अभियान, पुलिस– प्रशासन एकजुट
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में रविवार को एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना सफाई करते नजर आए। पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देश पर चलाए गए इस व्यापक स्वच्छता अभियान ने आमजन में गहरा सकारात्मक संदेश छोड़ा।
अभियान का शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित लोहिया पार्क से हुआ। यहां जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों, वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर पार्क परिसर की साफ-सफाई की और जगह-जगह फैले प्लास्टिक कचरे को स्वयं उठाकर एकत्र किया। शीर्ष अधिकारियों को इस तरह जमीन पर उतरकर सफाई करते देख आम नागरिकों ने भी अभियान की सराहना की।
इस अवसर पर मौजूद रिक्रूट आरक्षियों में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने पूरे मनोयोग से पार्क, पगडंडियों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। अधिकारियों ने उन्हें स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित भी किया।
स्वच्छता अभियान केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजार, सड़कें, पार्क, चौराहे एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा, पॉलिथीन, डिस्पोजेबल सामग्री और अन्य अपशिष्ट एकत्र कर उसका विधिवत निस्तारण कराया गया।
अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। महात्मा गांधी द्वारा देखे गए स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें प्लास्टिक का उपयोग कम करना होगा और अपने आस-पास साफ-सफाई बनाए रखनी होगी।वहीं पुलिस ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती है। ऐसे अभियानों से समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है और आमजन भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होता है।
अभियान के अंत में जनपदवासियों से प्लास्टिक का प्रयोग न करने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह के स्वच्छता एवं जागरूकता अभियानों को निरंतर चलाया जाएगा।यह अभियान न केवल एक सरकारी कार्यक्रम रहा, बल्कि जनपद के लिए स्वच्छता को जन– आंदोलन बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…