Categories: Uncategorized

डीएम व एसपी ने की जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।
दोनो अधिकारियों द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, पाकशाला व जेल परिसर की साफ– सफाई आदि का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए समस्या के निस्तारण के लिए कहा। उन्होंने नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और परीक्षण के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय सहायता बंदियों को उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया। एकअल्पवयस्क बंदी द्वारा जमानतदार के अभाव में रिहाई न होने की बात बताई गई। जिलाधिकारी ने न्यायालय के साथ समन्वय करते हुए बंदी के जमानत की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
जेल निरीक्षक ने बताया कि वर्तमान में जेल में 619 पुरुष बंदी, 52 महिला बंदी, 62 अल्पवयस्क बंदी और 09 विदेशी बंदी हैं। जेल मैन्युअल के अनुसार सभी बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस दौरान जेल अधीक्षक आशीष रंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सलेमपुर में व्यापारियों का होली मिलन समारोह, प्रेम-सद्भाव का संदेश

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के ईचौना पूर्वी वार्ड में उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वावधान…

1 hour ago

सिकन्दरपुर में होली मिलन समारोह, संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन

सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिकन्दरपुर नगर, अखिल…

2 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: डबल डेकर बस ने इको कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 13 घायल

हाथरस (राष्ट्र की परम्परा)। 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

होलिका दहन 2026: अहंकार की राख पर जली आस्था की ज्योति, सत्य की जीत का संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होलिका दहन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सत्य, भक्ति और…

6 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट: 14 देशों से निकलने का अलर्ट

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त स्ट्राइक्स के बाद हालात बेहद…

7 hours ago

महामृत्युंजय मंत्र: भय से मुक्ति और आत्मबल का दिव्य पथ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। “ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्…” — यह केवल एक मंत्र नहीं,…

7 hours ago