Categories: Uncategorized

डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिल रही सुविधाएं और साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से जायजा लिया। संयुक्त रूप से जेल परिसर का भ्रमण करते हुए दोनों अधिकारियों ने एक-एक बैरक की स्थिति देखी और वहां रह रहे बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।
निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई, जिससे जेल प्रशासन की सजगता स्पष्ट हुई। जिलाधिकारी ने पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने जेल अस्पताल की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता और ओपीडी सेवाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी बंदी को चिकित्सा सुविधा में किसी तरह की दिक्कत न हो।
पाकशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता जांची और यह सुनिश्चित करने को कहा कि बंदियों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन ही उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांचे गए, जो पूरी तरह क्रियाशील पाए गए।
जिलाधिकारी ने जेल मैनुअल के अनुसार बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की और व्यवस्था को संतोषजनक बताया।
निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक सहित कारागार प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

16 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

16 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

16 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago