डीएम व एसपी ने कंदील उड़ाकर दी मकर संक्रांति की बधाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर कंदील उड़ाकर मकर सक्रांति की बधाई जनपदवासियों को दी गई।
इससे पहले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रोटरी क्लब के तत्वावधान में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा की तीन दिवसीय मकर संक्रांति मेले का आज मुख्य आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मेले के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य कैम्प की व्यवस्था की गई थी। एण्टी लार्वा व फागिंग छिड़काव, अस्थायी प्रकाश की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगवाया गया था। साथ ही ड्रोन के माध्यम से मेले की लगातार निगरानी सुनिश्चित की गई थी। एलईडी के माध्यम से पूजन का सीधा प्रसारण, सभी पी0 ए0 सिस्टम पर मंद स्वर में भजन का वादन भी इस दौरान सुनिश्चित किया गया था।
उन्होंने कहा कि आयोजन को सफलता पूर्वक आयोजित करने में पुलिस सहित सभी विभागों ने अपना सहयोग दिया। उन्होंने जनता को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ निचलौल अनिरुद्ध कुमार, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

3 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

4 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

5 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

5 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

6 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

8 hours ago