महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा विभिन्न शिवालयों और मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया।
दोनो अधिकारियों ने ईटहियां शिव मंदिर, बाबा गोरखनाथ मंदिर, सोनाडी देवी मंदिर, कटहरा शिव मंदिर और कटहरा शिव मंदिर का स्थलीय अवलोकन कर पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरा, आवश्यक सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने, सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रखने का निर्देश दिया। दोनो अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम को भी देखा।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सजग रहने का निर्देश दिया। साथ ही भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत भी आवश्यक निर्देश दिया।
दोनो अधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ईटहियां शिव मंदिर, गोरखनाथ मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजन-अर्चन व जलाभिषेक किया और श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दी।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार निचलौल राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसओ चौक प्रशांत पाठक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…