डीएम और एसपी ने जिला कारागार का मासिक निरीक्षण कर, व्यवस्था का किया जांच

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ सोमेंद्र मीणा ने जिला कारागार का मासिक निरीक्षण कर जेल व्यवस्था की जांच की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुरुष बैरक, महिला बैरक, अल्पवयस्क बंदी बैरक, जेल अस्पताल और पाकशाला आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। दोनो अधिकारियों ने जेल व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विदेशी बंदियों सहित अन्य बंदियों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल लिया। उन्होंने बंदियों की समस्याओं को भी सुना। विदेशी बंदियों द्वारा उनकी न्यायालय में समुचित पैरवी न हो पाने का मुद्दा जिलाधिकारी के समक्ष उठाया गया। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को नियमनुसार उनके अधिवक्ताओं से मुलाकात करवाकर उनके मामलों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करवाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने गरीब बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने ने बंदियों से जेल प्रशासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया तथा जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जेल अस्पताल में कुल 11 बंदी भर्ती थे। उन्होंने बंदियों की नियमित जांच का निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक होने पर ही बंदियों को अस्पताल वार्ड में रखें। साथ ही सभी वार्डों व बंदियों की नियमित जाँच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा जेल प्रशासन जेल मैन्युअल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराये।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, सहित अन्य कारागार अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

14 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

15 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

18 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

18 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago