महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया के साथ घुघली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान परिसर में जल-जमाव व अन्य समस्याओं को देखा। उन्होंने नगर पंचायत के परिसर में आवश्यकतानुसार मिट्टी के भराव व इंटरलॉकिंग कराने और मुख्य मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक संपर्क मार्ग की मरम्मत का निर्देश दिया। साथ ही छत की मरम्मत हेतु भी निर्देशित किया इस दौरान उन्होंने आपातकालीन कक्ष, प्रसव कक्ष, ईटीसी वार्ड आदि को भी देखा। उन्होंने केंद्र अधीक्षक को सीलनयुक्त कमरों में पीवीसी पैनलिंग कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने परिसर को देखा और नियमित रूप से झाड़ियों की कटाई व साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान घुघली नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जयसवाल, सीएमओ डॉ नीना वर्मा, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, केंद्र अधीक्षक डॉ अमित विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…