खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों संग खाया एमडीएम

हर घर तिरंगा अभियान की दी विधिवत जानकारी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत जंगल सिसवा गांव के संविलयन विद्यालय बृज नारायण सिंह का टोला पर, खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति मे हुआ। इस दौरान शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा की गई तथा छात्रों को विशेष मध्याह्न भोजन परोसा गया।
खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के निर्देश पर रविवार को सभी परिषदीय विद्यालय खुले हैं। उन्होने अभिभावकों को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए देशभक्ति के इस अभियान में सम्मिलित होने व अपने घरों पर तिरंगा ध्वज फहराने की अपील की, उन्होने अभिभावकों को पाल्यों के शत प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति व ठहराव का महत्व बताते हुए जागरुक किया। इसके पूर्व उन्होने छात्रों के साथ विशेष मध्याह्न भोजन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक मुनव्वर अली, रणविजय सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, आसमीना खातून, मजरुर आलम, मीना देवी, धनन्जय सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

1 hour ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago