डीएम ने जनप्रतिनिधियो के साथ बाढ़ प्रभावितो को राहत सामग्री वितरित किया

तहसील उतरौला में बाढ़ विदित परिवारों को किया राहत सामग्री , मेडिकल किट एवं अन्य जरूरी सामग्रियों का वितरण

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराए जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है, सभी प्रभावित परिवारों को राहत किट , मेडिकल किट सहित अन्य जरूरी सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसी के क्रम में डीएम पवन अग्रवाल द्वारा विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ तहसील उतरौला के बाढ़ प्रभावित ग्राम तिल्खी बढ़या और नगरिया के प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री , मेडिकल किट एवं अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण किया गया।

डीएम ने कहा की आपदा की घड़ी में जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है , सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने ग्रामवासियों से अपील किया शुद्ध पेयजल का ही प्रयोग करें। पानी गर्म करके अथवा 20 लीटर पानी में क्लोरीन की 01 गोली डालकर ही पिए। राहत किट में शुद्ध पेयजल एवं क्लोरीन की गोली भी दिया जा रहा है।

डीएम ने बाढ़ प्रभावित ग्राम में मेडिकल कैंप लगाए जाने एवं विशेष साफ-सफाई अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया।

इस दौरान एसडीएम उतरौला अवधेश कुमार, नायब तहसीलदार राजीव कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

15 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

16 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

16 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

16 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

17 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago