गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) 11 अक्टूबर..बड़हलगंज थाने के दीवान यानी हेड कांस्टेबल ने अपने ही थाने से 17 बाइकें चोरी करा दी. ये सभी बाइक लावारिश वाली थीं.पुलिस ने चोरी हुई 17 बाइक को मंगलवार की शाम बरामद कर आरोपी दीवान जितेंद्र गौड़ व बाइक खरीदने वाले व्यापारी तिवारीपुर निवासी विवेक निगम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनो पर चोरी, बरामदगी व साजिश का केस दर्ज किया. दोनो को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया है।
इंस्पेक्टर बड़हलगंज मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि 16 अगस्त 2022 को थाना परिसर में 78 लावारिस बाइकों की नीलामी की गई थी इस नीलामी में आरोपी व्यापारी विवेक निगम ने भी बोली लगाया था उसने नीलामी में एक लाख से अधिक रूपया देकर 25 बाइक खरीदा था.सोमवार की रात आरोपी व्यापारी विवेक निगम, दीवान जितेंद्र गौड़ की मौजूदगी में ट्रैक्टर पर लादकर बाइक ले जा रहा था. इस बीच रात्रि अधिकारी दरोगा फहीम वारिश खां ने ट्रैक्टर रोककर चेक किया. जिसमे पांच गाड़ियां बिना नीलामी की मिली.उन्होंने इसकी सूचना कोतवाल को दिया जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया।
जांच में पाया गया कि 17 बाइक बिना नीलामी वाली थाने से गायब थी जिसके बाद पुलिस व्यापारी विवेक के गोदाम पर छापा मारा जहां नीलामी की खरीदारी के अलावा चोरी कर उठायी गयी 17 बाइक बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ने 17 बाइक बरामद कर व्यापारी विवेक को गिरफ्तार कर लिया. विवेक ने बताया कि इस काम में उसकी मदद थाने के दीवान जितेंद्र गौड़ ने की थी, उसकी मौजूदगी में वह गाड़िया ले गया था पुलिस ने इसके बाद दीवान जितेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया।
संवाददाता गोरखपुर…
लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…
जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…