बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे डीएम व एसपी,बचाव एवं राहत कार्यो का लिया जायजा

प्रभावित लोगों से मिलकर पूछा कुशल क्षेम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अप्रत्याशित हुई भारी वर्षा के कारण बाढ़ के फलस्वरूप प्रभावित तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर), नानपारा व महसी में बचाव व राहत कार्य युद्ध स्तर पर संचालित किये जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी निरन्तर भ्रमणशील रहकर राहत एवं बचाव कार्यों का सघन पर्यवेक्षण कर फील्ड में कार्य कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने बचाव एवं राहत कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिदायत दी कि नाव इत्यादि से रिमोट एरिया में जाकर लोगों का कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की जाय, राहत सामग्री का वितरण भी किया जाय और आवश्यकतानुसार उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाय।
निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी गोपिया बैराज पर पहुंचकर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनका कुशल क्षेम पूछा। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं मुहैया करायी जाय। प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके पश्चात् डीएम व एसपी मोतीपुर पहुंचकर क्षेत्र की बाढ़ स्थिति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान डीएम व एसपी ने विकास खण्ड बलहा के ग्राम लक्ष्मनपुर मटेही के पंचायत भवन में संचालित सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण कर खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार से सामुदायिक रसोई में खाद्य सामग्री की उपलब्धता व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा तैयार किये जा रहे भोजन को खाकर गुणवत्ता भी जायजा लिया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

4 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

8 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

9 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

9 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

9 hours ago