संभागीय परिवहन अधिकारी ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मु. अज़ीम ने बताया कि सम्भागीय परिवहन अधिकारी, गोरखपुर द्वारा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, कुशीनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए।निरीक्षण के क्रम में सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन पंजीयन, वाहन हस्तांतरण, लाइसेंस अनुभाग एवं रिकार्ड रूम सहित विभिन्न पटलों का अवलोकन किया गया, जिसमें समस्त अभिलेख सही एवं संतोषजनक पाए गए। उन्होंने अभिलेखों एवं फाइलों को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने तथा कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुरानी पत्रावलियों की वीडिंग कराए जाने के भी निर्देश दिए गए।सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा ड्राइविंग टेस्ट का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्यालय में उपस्थित आवेदकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने जनपद के राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान में प्राप्त 90 प्रतिशत वसूली को शीघ्र 100 प्रतिशत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान 45 दिनों से अधिक अवधि से निरुद्ध वाहनों की नीलामी की कार्यवाही सुनिश्चित करने, लंबित कर बकायेदारों को कर जमा कराने हेतु नोटिस प्रेषण के उपरांत आरसी जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के अंतर्गत सीट बेल्ट, हेलमेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग एवं अन्य अभियोगों में सख्त प्रवर्तन कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

6 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

8 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

9 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

9 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

9 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

10 hours ago