सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डल आयुक्त के तेवर रहे तीखे

अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन बाधित करने के दिये निर्देश

लेखपाल को निलम्बित करने के दिये गये निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोण्डा योगेश्वर राम मिश्र द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के औचक निरीक्षण के दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कैसरगंज व उप मुख्य चिकित्साधिकारी, बीडीओ कैसरगंज व जरवल, अवर अभि लघु सिंचाई एवं विद्युत कैसरगंज के अनुपस्थित पाये जाने पर आयुक्त मिश्र ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा एक दिवस का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।
तहसील में कार्यरत एक लेखपाल के स्तर पर छः माह से अधिक अवधि का प्रकरण लम्बित पाये जाने पर आयुक्त योगेश्वर मिश्रा द्वारा दोषी लेखपाल को तत्काल निलम्बित करने के भी निर्देश दिये गये,सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई करते हुए आयुक्त ने 10 प्रकरणों में मौके पर राजस्व टीम को भेजकर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी कराया।
आयुक्त ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्ज़ों के मामलों में तत्काल बेदखली की कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित से क्षतिपूर्ति की वसूली भी की जाय और पुलिस से सम्बन्धित एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान आयुक्त ने थानाध्यक्ष हुज़ूरपुर को प्रकरण का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश देते हुए सचेत किया कि अन्यथा की स्थिति में थानाध्यक्ष के विरूद्ध कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।
आयुक्त योगेश्वर मिश्रा मिश्र ने राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों में एक पक्षीय कार्यवाही न करते हुए दोनों पक्षों की बात को सुनकर नियमानुसार निर्णय लें और कार्यवाही के दौरान पारदर्शिता भी परिलक्षित होनी चाहिए ,आयुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, जरूरतमंदों तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार लाभान्वित भी किया जाय।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दीक्षांत समारोह से पूर्व विद्यालयों में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह (7 अक्टूबर 2025) से…

7 minutes ago

स्व० हरिकेवल प्रसाद की 13वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

डा० रामापति राम त्रिपाठी बोले- उनका जीवन सेवा और तपस्या का आदर्श उदाहरण सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र…

16 minutes ago

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान : 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

27 minutes ago

सांसद खेल प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सांसद खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों के आयोजन…

41 minutes ago

16 सिम्बर को शिक्षक देंगे ज्ञापन

टी०ई०टी० की अनिवार्यता को 2011 से पूर्व के शिक्षकों पर न थोपी जाय- बघौचघाट,देवरिया(राष्ट्र की…

53 minutes ago

किसानों के लिए लॉन्च हुआ एनपीएसएस ऐप

फसल रोग-कीट की पहचान व समाधान अब मोबाइल पर कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) कृषि एवं किसान…

58 minutes ago