मण्डलायुक्त ने मैनसिर में किया मनरेगा पार्क का शिलान्यास

मण्डलायुक्त ने किया जनपद में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2023 के अन्तर्गत मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह ने जनपद के धरैची, मैनसिर, मगहर रेलवे यार्ड एवं चंगेरा-मंगेरा में पहुॅच कर वृक्षारोपण किया। मण्डलायुक्त द्वारा वृक्षारोपण के दौरान स्थानीय ग्राम प्रधानों एवं ग्राम विकास अधिकारी को तालाब के किनारों एवं बन्धों पर वृक्षारोपण किये जाने हेतु निर्देशित भी किया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा भी वृक्षारोपण करते हुए लोगो को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु जागरूक किया गया।
मण्डलायुक्त द्वारा विकास खण्ड खलीलाबाद अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैनसिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए मनरेगा पार्क का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परमबीर पासवान सहित ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने कहा कि पर्यावरण के विकास हेतु चलाये जा रहें वृक्षारोपण जनआन्दोलन-2023 का मुख्य उद्देश्य जीवन में वृक्षो का महत्व बताने के साथ-साथ हमारे जीवन में वृक्षो की उपयोगिता के संबंध में आम जनमानस को जागरूक भी करना है। उन्होंने कहा कि हमारे आस-पास के वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए वृक्षारोपण सबसे अच्छा तरीका है। इसे अपने स्तर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के साथ-साथ जनपदवासियों/किसानो को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित एवं जागरूक किया जाए। मण्डलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करें कि वे सब लोग अपने-अपने खण्ड विकास के समस्त ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिव, ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित करें कि ग्राम सभा मनरेगा अन्तर्गत बनाये गये अमृत सरोवर व तालाबों के किनारे-किनारे वृक्षारोपण आवश्य कराये।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी पीके पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, पीडी संजय कुमार नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद, सेमरियांवा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंगेरा-मंगेरा शेषनाथ सहित ग्रामवासी आदि उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

CCTV में कैद मौत का लाइव मंजर, वकील पर बरसी गोलियां

मिर्जापुर में फिल्मी अंदाज में वकील की हत्या मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश…

24 minutes ago

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

9 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

17 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

17 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

17 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

17 hours ago