समय का पहिया ऐसे ही घूंमेगा यह जरूरी तो नहीं

●●●●●●

हमारी सोच तुम्हारी ख्वाहिश हो यह जरूरी तो नहीं।
ख्वाहिशें सारी कर दूँगा पूरी यह भी जरूरी तो नहीं।।

वादा करता रहा और निभाया भी भरसक उसे मैंने।
निभाने की वजह रही वाजिब हरदम जरूरी तो नहीं।।

उनके हर सितम और जुल्म सदा हंसकर सहा हमने।
सहलूंगा इस बार वही यातनाएं यह जरूरी तो नहीं।।

बिन भरे जो जख्म रह गये थे सीने में दर्द उसका है।
दर्द का एहसास उन्हे रहा होगा यह जरुरी तो नहीं।।

देता रहा सन्देश वर्षों से लिखकर मैं श्वेत पन्नों पर ही।
आख़िरी संन्देश मेरा पन्ने पर ही होगा जरूरी तो नहीं।।

निवेदन सलीके से करने को ही सोच के निकला था।
सुनेगें सहजता से आप आशा करना जरूरी तो नहीं।।

खुरचते रहे आइने पर लगे दाग को उसदिन बल भर।
एहसास चेहरे धोने का आये उन्हे ये जरूरी तो नहीं।।

था “दंम्भ” जिसमें जीता रहा जीवन भर प्रमोद सदा।
समय का पहिया ऐसे ही घूंमेगा यह जरूरी तो नहीं।।

● डा. प्रमोद कुमार त्रिपाठी

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

1 hour ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

1 hour ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

2 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

2 hours ago