डीएम-एसपी ने कोतवाली खलीलाबाद व थाना दुधारा में समाधान दिवस पर सुनी जनता की समस्याएं, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद व दुधारा पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। डीएम व एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए । थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करायें ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन कर पुलिस व राजस्व के उच्चाधिकारीगणों द्वारा जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया गया।
इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर मा0 विधायक धनघटा गणेश चौहान की उपस्थिति में अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना महुली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान जन समस्याओं को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
आज आयोजित जनपद के समस्त स्थानों पर संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से अधिकारीगणों द्वारा 17 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, शेष 73 प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

3 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

3 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

3 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

4 hours ago