अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर डायवर्जन, लंबा जाम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l मौनी अमावस्या पर भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या धाम जा रहे हैं। इसे देखते हुए संतकबीरनगर-बस्ती सीमा कांटे के बीच प्रशासन ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दिया है। जिले में रूट डायवर्जन लागू हो गया हैl गोरखपुर और मगहर के पास से भारी वाहनों को डायवर्ट करने के चलते वाहनों का लंबा जाम लगा है और 30 जनवरी की रात 11 बजे तक जारी रहेगा। जनपद के खलीलाबाद मेहदावल बाईपास से बखिरा से बांसी से डुमरियागंज से उतरौला से बलरामपुर से गोण्डा से बाराबंकी होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। टेमा रहमत से कोई भी वाहन आगे नहीं जाएगा मार्ग पर भारी वाहनों के रूट को डायवर्ट किया गया हैl अयोध्या धाम में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ काफी ज्यादा संभावना देखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने यह कदम उठाया हैl ताकि वाहनों का आवागमन सही तरीके से हो सके और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न होl भारी वाहनों के कारण अयोध्या धाम में जाम और यातायात की समस्या उत्पन्न हो सकती थी इसलिए रूट डायवर्जन जरूरी था।

Karan Pandey

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

3 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

3 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

3 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

4 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

4 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

4 hours ago