राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल एवं वन स्टॉप सेन्टर का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र ने बताया कि उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा सर्वप्रथम संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डॉ. राम रतन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. एपी मिश्रा पैथोलाजिस्ट, डॉ. रवि पाण्डेय, डॉ. मुबारक जिला महामारी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
उपाध्यक्ष श्रीमती चौधरी द्वारा चिकित्सालय के इमरजेन्सी वार्ड, लेबर वार्ड, पीएनसी वार्ड, पीकू वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, पैथोलाजी वार्ड, एमसीएच विंग, पोस्ट आपरेटिव वार्ड, मेटरनिटी ऑपरेशन थियेटर वार्ड एवं एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया गया।
डॉ. एपी मिश्रा द्वारा बताया गया कि पैथोलाजी में जॉच करने वाली मशीने पीपीपी मॉडल पर खरीदी गयी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक निरीक्षण के समय उपस्थित नही थे तथा 100 मरीजो की क्षमता का अस्पताल होने के बाद भी लगभग 60 प्रतिशत बेड रिक्त थे। इस पर उपाध्यक्ष द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने महिलाओ को उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओ पर संतोष व्यक्त किया गया।
जिला अस्पताल के बाद उपाध्यक्ष द्वारा वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। जिसमें मौके पर अल्पावास गृह में 02 बालिकाएं संरक्षित पायी गयी। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि अल्पावास में रहने वाली बालिकाओं की उचित काउन्सिलिंग एवं कौशल विकास मिशन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए इनकी रूचि के अनुसार रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाया जाये।
निरीक्षण के दौरान के जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र एवं वन स्टॉप सेन्टर के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

9 minutes ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

31 minutes ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

1 hour ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

1 hour ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

1 hour ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

3 hours ago