Categories: Uncategorized

जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण व गंगा समिति की बैठक हुई सम्पन्न

जैविक खेती करने के प्रति लोगों को करें जागरूक

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को संपन्न हुई।
बैठक के दौरान वन अधिकारी पी.के. पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में संबंधित विभागों से कार्य योजना बनाकर शासन को प्रेषित किया जाना है, जो अभी तक संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके अलावा उन्होंने जियो टैग स्थल के संबंध में भी बताया कि उच्च शिक्षा, नगर विकास विभाग एवं जल शक्ति विभाग द्वारा जियो टैग स्थल की रिपोर्ट अभी तक प्रेषित नहीं की गई है। जिलाधिकारी ने शासन को भेजे जाने वाले कार्य योजना तथा जियो टैग स्थल की रिपोर्ट यथाशीघ्र वन विभाग को उपलब्ध करा दें, जिससे शासन को समय से सूचना भेजी जा सके।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में प्रवाहित हो रही तमसा नदी में ठोस एवं द्रव्य पदार्थों को प्रभावित न होने के संबंध में उचित कार्यवाही करें, इसके अलावा नदियों के किनारे स्थित ग्राम पंचायतों को जागरूक करें, जिससे नदियों में कूड़ा कचरा आदि न डालें।
जिला कृषि अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि नदियों के किनारे जैविक खेती एवं पकड़ी ताल, ताल रतोय एवं नरजा ताल के संरक्षण एवं व्यापार के उद्देश्य से मखाना की खेती, सिंघाड़ा एवं मत्स्य पालन कराए जाने के लिए स्थानीय लोगों को प्रेरित करें, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने हेतु स्कूलों, कॉलेज एवं जन मानस के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम कराएं जिससे छात्रों के साथ-साथ आम जनमानस भी नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में अपना सहयोग करें।
जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को यह भी निर्देश दिए गए कि तमसा नदी के किनारे स्थित घाटों पर आरती, पूजा आदि की समुचित व्यवस्था कराएं।
बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह सहित समस्त अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

2 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

2 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

2 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

3 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

3 hours ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

3 hours ago