जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई।
बैठक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के संदर्भ में प्रगति की समीक्षा की गई। इस क्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति, व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक सोक पिट,हैंडपंप मरम्मत आदि के संदर्भ में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण संबंधित लंबित मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों से कारण पूछा। लक्ष्य के सापेक्ष कितने शौचालय निर्मित है, कितने लंबित है की जानकारियां ली। इस क्रम में व्यक्तिगत शौचालय की धीमी प्रगति और लंबित निर्माण के संदर्भ में एडीओ पंचायत सुकरौली/ नेबुआ नौरंगिया के वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी को व्यक्तिगत शौचालय के जियो टैगिंग के मामले में कमी पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस के निर्देश दिए गए। जियो टैगिंग में पेंडेंसी को लेकर एडीओ पंचायत फाजिलनगर का वेतन भी बाधित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी क्षेत्र भ्रमण करें, वस्तुस्थिति को देखें, जहां कार्य नहीं हुआ हो या कार्य की प्रगति काफी कम हो वहां आवश्यक कार्रवाई करें।
खाद के गड्ढों के संदर्भ में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वे स्वयं सहायता समूह को सौपें जाए जिससे आर्गेनिक खाद से कुछ आय सृजन हो सके। पंचायत सचिवों के साथ बैठक लेने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों में नियमित तौर पर अधिकारी भेज कर सभी संबंधित कार्यों का निरीक्षण करवाया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

2 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

11 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

11 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

11 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

12 hours ago