जिला अध्यक्ष ठाणे विश्वास दादा तथा श्यामधर दुबे जिला संरक्षक ठाणे मनोनीत

नवी मुंबई/महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। आइडियल पत्रकार संगठन का महाराष्ट्र के जिलों में विस्तार का क्रम जारी है, जिसमें ठाणे जिले के बदलापुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार विश्वास दादा माने को जिला अध्यक्ष ठाणे, वरिष्ठ पत्रकार श्यामधर दुबे को जिला संरक्षक ठाणे के पद पर मनोनीत किया गया है। जबकि वरिष्ठ पत्रकार एवं सातारा निवासी दत्तात्रेय फाल्के को पश्चिम महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय केंद्रीय संपर्क प्रमुख आबा साहब सूर्यवंशी, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे, राष्ट्रीय सचिव राशिद खान पठान से विचार विमर्श करने के बाद तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के निर्देश पर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम द्वारा यह नियुक्ति की गई है। प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम द्वारा एक लिखित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन का पूरे महाराष्ट्र प्रदेश में बहुत ही मजबूती एवं तेजी के साथ विस्तार का काम चल रहा है। जल्द ही हम प्रदेश के सभी तहसीलों तथा जिलों में संगठन का पूर्ण विस्तार कर लेंगे। प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम ने अभी बताया कि पत्रकारों के मान सम्मान एवं उनके स्वाभिमान तथा उनकी रक्षा के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों , समस्त प्रदेश अध्यक्षों, तथासंगठन के सभी सदस्यों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक जैतीपुर में मनमानी: केवाईसी के नाम पर वसूली से ग्रामीण हलकान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।जैतीपुर कस्बा स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, जैतीपुर शाखा पर मनमानी…

14 seconds ago

पुलिस ने दो घंटे में खोज कर मानवी को सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मानवता और सतर्कता की मिसाल पेश करते हुए जैतीपुर पुलिस को…

20 minutes ago

वृद्धा आश्रम के 9 वृद्धजनों की मोतियाबिंद सर्जरी सफल, सीएमओ की पहल से लौटी आँखों की रोशनी

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में मुख्य चिकित्सा…

31 minutes ago

सड़क हादसे मे ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाओं की मौत सात लोग गंभीर रूप से घायल

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में शीतला मंदिर के पास गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

40 minutes ago

जनसेवा के प्रति समर्पित हियुवा नेता सुभाष त्रिपाठी नहीं रहे, गांव में उमड़ा जनसैलाब

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नाथनगर ब्लॉक के बेलवाडाड़ी निवासी और सामाजिक…

45 minutes ago

दलित बस्ती में जल- जमाव ,जिम्मेदार बेखबर

पतरेंगवा में राबिस की जगह टुकड़ा डालकर कर दी खानापूर्ति — ग्रामीण बोले: समस्या खत्म…

53 minutes ago