पतरेंगवा में राबिस की जगह टुकड़ा डालकर कर दी खानापूर्ति — ग्रामीण बोले: समस्या खत्म नहीं, और बढ़ गई
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरेंगवा की दलित बस्ती इन दिनों जल-भराव की समस्या से जूझ रही है। नाली का पानी सड़क पर जमा होने से रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और बढ़ते मच्छरों से बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
ग्रामीण हरिकेश, नारायन, दुर्विजय, भिक्खी, कमलावती और उमेश बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी मार्ग से नारद, भिक्खी और ठाकुर के घर तक जाने वाला इंटरलॉकिंग रास्ता पूरे मोहल्ले की आवाजाही का मुख्य रास्ता है। लेकिन जल-जमाव से यह मार्ग अब दैनिक परेशानी का केंद्र बन चुका है।
स्थानीय निवासी शैलेश कुमार ने बताया कि रोज ऑफिस जाते समय जूते तक भीग जाते हैं। कई शिकायतों के बाद भी ग्राम प्रधान ने राबिस डालने के बजाय टुकड़ा ईट गिराकर औपचारिकता पूरी कर दी, जिससे रास्ता पहले से और खराब हो गया।
इस संबंध में बीडीओ साहुल सागर ने कहा कि उन्हें फिलहाल इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…