पुलिस ने दो घंटे में खोज कर मानवी को सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मानवता और सतर्कता की मिसाल पेश करते हुए जैतीपुर पुलिस को दोपहर को लावारिस हालत में मिली छह वर्षीय बच्ची के परिजनों का पता मात्र दो घंटे में लगा लिया। श्रीराम जानकी महाराज मंदिर के पास बच्ची को रोते हुए देखकर समाजसेवी पूरन लाल मिश्रा ने तुरंत उसे थाने पहुंचाया।

ये भी पढ़ें –डिहुलिया प्राथमिक विद्यालय का शानदार उत्थान: संसाधनों से नहीं, संकल्प से मिली सफलता

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव त्यागी के नेतृत्व में हेड मोहर्रिर कपिल कुमार और कांस्टेबल तरुण सिरोही ने बच्ची के परिवार को खोजने के लिए तेजी से अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर जानकारी जुटाई और विभिन्न स्थानों पर बच्ची के फोटो व विवरण साझा किया।

ये भी पढ़ें –कृषि यंत्रों की बुकिंग हेतु ई-लॉटरी 21 नवंबर को, विकास भवन सभागार में होगी प्रक्रिया

दो घंटे की निरंतर खोजबीन के बाद बच्ची की पहचान मानवी, उम्र छह वर्ष, निवासी गौहापुर, पुत्री हंसराज के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि हंसराज परिवार सहित अधिकतर समय दिल्ली में रहते हैं और मेले के अवसर पर गांव आए हुए थे। इसी कारण बच्ची को अपने गांव का सही पता याद नहीं था और वह रास्ता भटक गई थी।

ये भी पढ़ें –सिंदुरिया चौराहे पर सर्विस रोड निर्माण की मांग तेज

परिजनों ने बच्ची को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली और पुलिस टीम की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। यह मामला दर्शाता है कि सक्रिय पुलिसिंग और समाज की तत्परता किस तरह बड़ी घटनाओं को होने से रोक सकती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

3 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

3 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

3 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

4 hours ago