संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी न्यायिक चन्द्रेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित अधिकारीगण एवं दुर्गा पूजा मंडली के आयोजक मौजूद रहे।
बैठक में आगामी नवरात्रि पर्व, दुर्गा पूजा एवं दशहरा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बिजली, पानी, साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों पर ढीले व लटके तारों की मरम्मत सुनिश्चित कराई जाए। नगर पालिका और नगर पंचायतों को साफ-सफाई व अन्य आवश्यक इंतजाम समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि जिले में त्योहारों को मनाने की गौरवशाली परंपरा रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी नवरात्रि व दशहरा उत्सव शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह रोकने के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक निगरानी तंत्र मजबूत करने की बात कही।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा, लेकिन त्योहार की सफलता स्थानीय लोगों के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने अपील की कि मूर्तियों की ऊंचाई व ध्वनि विस्तारक यंत्रों की ध्वनि सीमा का पालन किया जाए, पंडालों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र व सुरक्षित विद्युत कनेक्शन का उपयोग अनिवार्य किया जाए। एसपी ने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर जिले के सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, विभागीय अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 2 अक्टूबर की रात इंटरलॉकिंग प्लांट से…
गौरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की तैराकी, फुटबॉल और कबड्डी टीमों के…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) को…
आईसीएमआर ने दी मंजूरी, नैनोटेक्नोलॉजी आधारित नई दवा विकसित करने पर होगा शोध; रोग से…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना कार्य को सुचारु, व्यवस्थित…
महिला सिपाही से दुर्व्यवहार के दावे और ग्रामीणों की पिटाई के आरोपों से गरमाया मामला,…