जिला पंचायत सदस्य सहित विभिन्न संगठनों ने किया धरना प्रदर्शन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को रामनिवास पासवान जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में विभिन्न संगठनो के कार्यकर्ताओ के द्वारा निम्न मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरना के क्रम में दूसरे दिन को

पकड़ी बराव देवरिया मार्ग

बेलडाड़ कठिनहिया मार्ग

भलुअनी पकड़ी बैरिया मार्ग
के नवीन लेपन निर्माण कार्य के लिए धरना दुसरा दिन किया गया। धरना को सम्बोधित करते हुए रामनिवास पासवान ने कहा कि जिले की तमाम सड़के गढढा मुक्त नही गढदा युक्त हो चुकी है। सरकार सड़को के लिए कोई काम नही कर रही है संबोधित करते हुआ विजय जुआठा ने कहा कि जिलाधिकारी देवरिया द्वारा शासन को गलत रिपोर्ट दिया गया है जो सड़के गढ्ढा बन चुकी है उन सड़को को गढ्ढा मुक्त का रिपोर्ट दिया जा रहा है। चन्देश्वर प्रसाद ने कहा कि जब तक सड़कों का कार्य प्रारम्भ नही हो जायेगा,तब तक क्षेत्र की जनता धरने पर बैठी रहेगी डा० रामनाथ चौधरी राष्ट्रीय महासचिव जनवादी पार्टी ने कहा कि जिले की तमाम सड़के गढ़दा युक्त हो चुकी है वर्तमान सरकार देश की गरीब जनता का खून चूस रही है।कृष्णविहारी दुबे ने कहा कि वर्तमान केन्द्र और राज्य की सरकार भारत की जनता से झूठा वादा करने का कार्य करती है। एक तरफ 5 किलो राशन और 2000 रु. किसान सम्मान निधी देती है और दूसरे दिन ही रसोई गैस पर 50 रुपये की बढ़ोतरी कर देती है। क्षेत्र की जनता की मांगो को पूरा नही किया गया हो बाध्य होकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा। धरने में मुख्य रूप से विजय जुआठा, चन्देश्वर प्रसाद, कृष्ण बिहारी दुबे, लालजी निषाद, डा० रामनाथ चौहान, राजेश गौतम, जयनरायन चौहान, गुरुदास प्रसार राजू चौहान, बाबूलाल प्रसाद, रामप्रित, ओमप्रकाश कुशवाहा, अक्षयवरनाथ, विकाश भारती, अनिश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago