विधवा पेंशन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का सीडीओ ने किया समीक्षा बैठक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति समीक्षा की।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकास खण्ड से 20-20 पात्र जोड़ों का चयन करते हुए आवेदन पत्र जांचोपरान्त समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए तीन दिवस के अन्दर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निराश्रित महिला पेंशन /विधवा पेंशन योजनान्तर्गत समस्त विकास खण्डों को निर्देशित किया कि खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लम्बित आवेदन पत्रों को दो दिन के अन्दर निस्तारित कर दिया जाय।
कन्या सुमंगला योजना-योजनान्तर्गत विकास खण्ड भटनी 31, बनकटा में 09 तथा लार में 11 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लम्बित पाया गया। जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।

rkpshomnath

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago