बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । तहसील मोतीपुर वार्ड नंबर 6 के जिला पंचायत सदस्य डॉ वीर बहादुर काफ़ी दिनों से इस सम्पर्क मार्ग को लेकर जिलाधिकारी बहराइच प्रभागीय वन अधिकारी आकाशदीप बघावन को एक पत्र देकर मरम्मत करवाने की माँग की थी लेकिन वहाँ से समाधान ना होने पर राज्य मंत्री से मिलकर ज्ञापन देकर रोड़ बनाने की माँग किए हैं।
बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर के वार्ड नंबर 6 से जिला पंचायत सदस्य वीर बहादुर प्रकाश ने बुधवार को पर्यावरण वन एवं जलवायु राज्य मंत्री से मुलाकात कर सुजौली से हरखापुर जाने वाले मार्ग के निर्माण की मांग की
जिला पंचायत सदस्य वीर बहादुर प्रकाश ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सड़क पर निर्माण कार्य नहीं हुआ है।
जिसके चलते सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते आवागमन बाधित है। सुजौली से हरखापुर जाने वाले हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन भी इस मार्ग से होता है लेकिन सड़क निर्माण न होने के चलते राहगीर काफी परेशान है।
वही इस दौरान राज्यमंत्री ने जिला पंचायत सदस्य वीर बहादुर प्रकाश को जल्द से जल्द समस्या का निदान करवाने का आश्वासन दिया है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…