पुलिस एवं एसएसबी गश्त दल ने बरामद किया अवैध नेपाली कच्ची शराब

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) । रुपईडीहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी शिवपुरा के उप कमान्डेंट अनिल कुमार यादव के निर्देशन में उ.प्र. पुलिस व सीमा चौकी शिवपुरा के कार्मिकों द्वारा संयुक्त गश्त निकाली गई।गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 654/1 के समीप 15 मीटर भारतीय क्षेत्र में कुछ दूरी पर गश्ती दल द्वारा नेपाल से भारत की तरफ 2 अनजान युवकों को साइकिल पर लदी पलास्टिक की भरी बोरी के साथ भारत की तरफ आते हुए देखा गया।अचानक गश्त दल को देखते ही दोनो संभावित अभियुक्त अपनी साइकिल पर लदी भरी बोरी को उसी स्थान पर फेंक कर नेपाल की तरफ भागने लगे, गश्ती दल के द्वारा संभावित अभियुक्तों को पकड़ने का काफी प्रयास किया गया। परन्तु जब तक वे नेपाल में दाखिल हो गए,मौके पर गश्ती दल के द्वारा भरी बोरी को चेक किया गया जिसमे से कुल 195 पैकेट कच्ची नेपाली शराब और 2 साइकिल बरामद किया गया।
बरामद कच्ची शराब व 2 साइकिल को सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत स्थानीय पुलिस को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया। गश्ती दल में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार, मुख्य आरक्षी वीर सिंह सैनी, आरक्षी भूपेंद्र विस्ट, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार , ऊ.प्र. पुलिस के उप निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय, आरक्षी जतिन कुमार, आरक्षी शशांक कुमार शामिल रहे। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमान्डेंट गंगा सिंह उदावत के द्वारा बताया गया कि भारत नेपाल सीमा पर बढ़ते अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए हमारे जवानो द्वारा 24 घंटे सीमा पर चौकसी बरती जा रही है, तथा बताया गया की शराब से न केवल मनुष्य के शारीर बल्कि उसका पैसा, परिवार, पारिवारिक सुख-चैन सभी का नुकसान होता है।
इसको पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए जनता से अपील की गई की शराब की अबैध तस्करी, बिक्री, निष्कर्षण पर रोक लगाने के लिए नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी को अधिक से अधिक सहयोग दें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

12 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

14 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

22 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago