जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को दी जाये सर्वोच्च प्राथमिकता-डीएम
डीएम ने विधायक धनघटा के साथ घाघरा नदी के एमबीडी बंधे का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी द्वारा शहीद सत्यवान के गांव घोरांग पहुंचकर परिवारजनों का हाल जाना तथा गांव के विकास कार्यों के बारे में ली जानकारी
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने तहसील धनघटा के कार्यालयों/परिसर का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी द्वारा धनघटा तहसील का निरीक्षण के दौरान तहसील के सभी कार्यालयों व पटलों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों से पूछताछ करते हुए व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन आदि के बारे में जानकारी ली गयी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिदायत दिया कि आमजन द्वारा जो शिकायतें दर्ज कराई जाती है उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कार्यालय में विभिन्न पटलों पर पत्रावलियों का व्यवस्थित ढंग से रख-रखाव एवं कार्यालय व परिसर में नियमित साफ-सफाई की जाए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे तहसील में आने वालों को अनावश्यक कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। पटलों पर छूटे हुए अथवा लम्बित कार्यों को अविलम्ब पूरा कर दिया जाए। जिलाधिकारी द्वारा तहसील के विभिन्न कक्षों और न्यायालय कक्षों आदि का निरीक्षण करते हुए कार्यो के ससमय एवं गुणवत्तापरक निष्पादन के निर्देश दिये गये।
औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारीगण अनिवार्य रूप से नियमित जनसुनवाई कर अपने स्तर पर ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे जनसामान्य को अनावश्यक रूप से उच्च अधिकारियों के पास भाग-दौड़ करने अथवा शिकायत करने की स्थिति न उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि पूर्वान्ह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाए।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण/भ्रमण के क्रम में तहसील धनघटा अंतर्गत घोरांग गांव में पहुंचकर वीर-चक्र से सम्मानित (मरणोपरांत) शहीद सत्यवान के परिवारजनों से मिलकर उनका हाल जाना। जिलाधिकारी से स्थानीय ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों द्वारा पांच बिंदुओं पर अपने गांव में विकास कार्यों की मांग की गई, जिसमें 2 मार्गो का चौड़ीकरण, गांव में प्रवेश द्वार का निर्माण, प्रेरणा स्थल का निर्माण एवं शहीद सत्यवान के नाम पर शहीद का ग्राम घोषित किया जाए। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को गांव के विकास हित में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा विधायक धनघटा गणेश चौहान के साथ घाघरा नदी के एमबीडी बंधे का निरीक्षण किया गया। सम्भावित कटान आदि के दृष्टिगत एमबीडी बांध का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने आस-पास के ग्रामवासियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लेते हुए उन्हें किसी भी समस्या की स्थिति में स्थानीय पुलिस अथवा प्रशासन को सूचित करने हेतु कहा।
इस अवसर पर एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।
नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…
पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…
फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…
फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…
फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…
गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…