जिलाधिकारी ने की सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालययान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय से संचालित वाहनों, विद्यालय में परिवहन सुरक्षा समिति के गठन कर बैठक कराने आदि के संबंध में पिछली बैठक की अनुपालन आख्या के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि विद्यालयों से चलने वाले प्रत्येक वाहनों का फिटनेस टेस्ट, उन चालकों का ड्राइवरी लाइसेंस वेरीफिकेशन और विद्यालयों से चलने वाली वाहनों की सूची की रिपोर्ट सभी विद्यालयों के प्रबंधकों / प्रधानाचार्यो से अपने यहां उपलब्ध कराएं और मानक के अनुरूप फिटनेस टेस्ट पास न करने वाले वाहनों को निलंबित किया जाए और बिना ड्राइवरी लाइसेंस वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एआरटीओ से कहा कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान बड़े स्तर पर आयोजित किया जाए, उन्होंने एआरटीओ और क्षेत्राधिकारी यातायात को समय-समय विद्यालय वाहन चालकों का आई और लिकर टेस्ट करने का निर्देश दिया। उन्होंने इसके लिए एआरटीओ परिसर में विशेष कैंप का आयोजन कर सभी विद्यालय वाहन चालकों के आई टेस्ट का परीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लिकर परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आने वाले चालकों पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने और उस स्कूल के प्रधानाचार्य/ प्रबंधक को अवगत कराने के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक को भी इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले की सड़कों पर सात ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे, जिस पर टेबल टॉप एवं साइन बोर्ड लगाकर अल्पकालिक सुधार का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। लेकिन दीर्घकालिक सुधार कार्यों के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, बलिया के द्वारा विद्युत पोलों के शिफ्टिंग का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया है जिस कारण चौड़ीकरण का कार्य बाधित है, इस पर जिलाधिकारी ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता लिखत पढत में चिट्ठी जारी करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत तीन या तीन से अधिक मृत्यु वाली सड़क दुर्घटनाओं का विवरण क्षेत्राधिकारी यातायात से जाननी चाही तो उन्होंने बताया कि थाना गड़वार और बांसडीह में दुर्घटनाएं अधिक मिली हैं,इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को थानों का एनालिसिस कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के ट्रैक्टरों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के कार्य में तेजी लाने एवं उन्होंने शहरी क्षेत्रों में वाहनों के विश्राम स्थल की निगरानी करने के निर्देश दिए।इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह और स्कूलों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निपुण भारत व पोषण योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, लापरवाही पर जताई नाराजगी

कायाकल्प कार्यों में देरी पर फटकार, कुपोषण दूर करने को मिशन मोड में काम के…

5 hours ago

जिला कारागार में बच्चों के संरक्षण पर फोकस, ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के तहत निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला कारागार में ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के अंतर्गत गठित संयुक्त निगरानी…

5 hours ago

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को मिला आपदा और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन और चिकित्सा संबंधी…

5 hours ago

झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जनपद…

6 hours ago

अज्ञात नंबर से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, कार्रवाई न होने पर प्रोफेसर ने एसएसपी से लगाई गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर…

6 hours ago

लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

6 hours ago