जिलाधिकारी ने विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा 15 सितम्बर तक टॉयलेट निर्माण अनिवार्य, लापरवाही पर रुकेगा वेतन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाढ़ प्रभावित विद्यालयों की स्थिति, जर्जर भवनों की सूची, विद्युत आपूर्ति और स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में अब भी पानी भरा हुआ है या गंदगी फैली हुई है, उन्हें साफ-सफाई के बाद ही खोला जाए। साथ ही एक सप्ताह के भीतर सभी बाढ़ प्रभावित विद्यालयों की सूची तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जर्जर विद्यालयों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई समय रहते सुनिश्चित की जाए। विद्युत व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन नहीं है, वहां 15 दिनों के भीतर कनेक्शन कराया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 15 सितम्बर तक जिन विद्यालयों में टॉयलेट निर्माण पूर्ण नहीं होगा, उनके संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोक दिया जाएगा। इसके अलावा, विद्यालयों में किचन सेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने, क्लॉथ रूम में टाइल्स लगाने तथा स्वच्छता टॉयलेट को प्राथमिकता पर कराने का आदेश दिया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में बच्चों की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में डाइनिंग टेबल व चेयर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना शिक्षा विभाग की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, डीडीओ आनंद कुमार समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 hours ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 hours ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

3 hours ago

रिंग से लेकर समाज सेवा तक: डीडीयू के सनी सिंह बने खेल और सामाजिक बदलाव के नए यूथ आइकॉन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रतिभा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर दीनदयाल उपाध्याय…

3 hours ago

निंबस डिस्कवरी टूल से डिजिटल संसाधनों तक पहुँच पर बीबीएयू में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा…

3 hours ago

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे तलाश में जुटी एनडीआरएफ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के…

4 hours ago