विश्वविद्यालयी परीक्षाएं सकुशल प्रारंभ

कुलपति ने किया दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय व एंड्रयूज कॉलेज निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों ने सेमेस्टर प्रणाली सत्र 2023-24 के अन्तर्गत स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा प्रोग्राम की सम सेमेस्टर की पहले दिन की परीक्षाएं सकुशल संपन्न हुई।
सोमवार को शुरू हुई सेमेस्टर प्रणाली परीक्षाओं के पहले दिन 21785 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 788 अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही तीन विद्यार्थियों को अनुचित साधन का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।

कुलपति ने किया महाविद्यालयों का निरीक्षण
परीक्षा के पहले दिन कुलपति प्रो पूनम टंडन ने शहर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से प्रश्न पत्र तथा सुविधाओं के बारे में चर्चा की।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। कुलपति परीक्षा कक्षों में गईं, विद्यार्थियों से चर्चा की तथा कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
आईसीटी सेल में स्थापित कंट्रोल रूम सीसीटीवी के जारी रखेगा कड़ी निगरानी
सुचितापूर्ण ढंग से कड़ी निगरानी में परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आईसीटी सेल में स्थापित कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सुनिश्चित की।
सेमेस्टर प्रणाली परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कुल 239 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं तथा इसमें कुल 2,70,037 विद्यार्थी पंजीकृत है। विश्वविद्यालय केंद्र पर करीब 15706 विद्यार्थी सम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी में मिला 31.42 लाख कैश!

Ai निर्मित करोड़ों की संपत्ति और नोटों के बंडल देख SVU भी हैरान पटना (राष्ट्र…

22 minutes ago

हादसे के बाद बड़ा सवाल: कौन थी सड़क पर जान गंवाने वाली महिला?

AI निर्मित कासगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सड़क हादसे…

2 hours ago

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों का आतंक? लखनऊ में लड़की हादसे का शिकार, युवक भी बना निशाना

AI निर्मित राह चलते लोगों में दहशत लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश की…

2 hours ago

आधी रात को काल बनी आग! घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति जिंदा जले, दर्दनाक मौत

AI निर्मित अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में देर रात एक…

2 hours ago