मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अभ्युदय योजना से जुड़े हैं कई युवाओं के सपने:डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समिति की बैठक देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी करने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षा, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। इसके माध्यम से कई युवाओं के सपने को पूरा किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने जीआईसी परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग पूरी करने वाली पुस्तकों से युक्त लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा का सिलेबस और डिमांड अलग होती है। उनके अनुरूप जर्नल, समाचार पत्र, विभिन्न संस्थाओं की रिपोर्ट एवं मानक पुस्तक उपलब्धता अत्यंत आवश्यक होती है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की अध्ययन सामग्री इंटरनेट पर उपलब्ध है। इसका उपयोग बढ़ाने के लिए जीआईसी परिसर में हाई स्पीड डाटा कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने फैकल्टी पैनल के चयन के संबन्ध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं के सिलेबस के दृष्टिगत जनपद के सर्वश्रेष्ठ अध्यापकों का पैनल तैयार किया जाए। शासन की नीति के अनुरूप जिलाधिकारी सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी छात्रों को सफलता के गुर बताएंगे। आवश्यकता होने पर दिल्ली, प्रयागराज एवं कोटा के विख्यात विषय विशेषज्ञों की डिजिटल अथवा वास्तविक क्लास छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने कोचिंग प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्टूडेंट फ्रेंडली वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोचिंग के विद्यार्थियों हेतु पेयजल, विद्युत, कुर्सियां, बेंच, पार्किंग सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्युदय कोचिंग के प्रभावी संचालन के लिए एक अधिकारी की पूर्णकालिक तैनाती की जाएगी, जो इसकी प्रभाविता बढाने के लिए नियमित रूप से कार्य करेंगे।

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय, अवकाश प्राप्त एसोसिएट प्रोफेसर वीरेंद्र मणि, सेवानिवृत्त प्राचार्य बीआरडीपीजी कॉलेज अवधेश सिंह सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

1 hour ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

3 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

4 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

4 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

5 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

6 hours ago