कोविड के दौरान अनाथ हो चुके बच्चों, अत्यंत गरीब परिवारों संग जिलाधिकारी ने खेली होली, दिए तोहफे

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने होली पर्व पर अनोखी पहल करते हुए सर्वाधिक जरूरतमंद परिवारों, कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों संग मंगलवार को जिलाधिकारी आवास पर होली खेली।इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों एवं महिलाओं को विशेष तोहफ़े भी दिए जिसे पाकर उनके चेहरे खुशियों के रंग से चमक उठे।
दोपहर जिलाधिकारी आवास की रंगत बदली हुई थी। बच्चों संग होली खेलने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। छोटे-छोटे बच्चों एवं अत्यंत गरीब परिवार की महिलाओं की आवभगत स्वयं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रश्मि सिंह कर रहे थे। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को होली खेलने के लिए पिचकारी, गुझिया, मिठाई, पापड़, गुब्बारे, चॉकलेट आदि उपहार के रूप में दिए। इसके बाद उन्होंने आये हुए समस्त अतिथियों संग हर्बल अबीर-गुलाल से होली खेली।
आज जिलाधिकारी के संग होली खेलने वालों में कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चे भी शामिल हुए। पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना से जुड़ी रिद्धि पांडेय एवं सिद्धि पांडेय ने आभार जताते हुए कहा कि जिलाधिकारी निरंतर उनका हालचाल लेते रहते हैं और हर त्योहार पर उपहार भेजते हैं। अन्य महिलाओं एवं बच्चों को वन स्टॉप सेन्टर द्वारा आमंत्रित किया गया था। जिलाधिकारी ने कहा कि इन महिलाओं ने विगत दिनों जनता दर्शन के दौरान अपनी-अपनी समस्याओं को उठाया था। वन स्टॉप सेन्टर की टीम द्वारा इन महिलाओं की वास्तविक स्थिति की जॉच के उपरान्त इनकी समस्याओं का समाधान कराया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि होली के अवसर पर ऐसे जरुरमंद लोगों को उपहार दिया गया, जिससे उनकी जिंदगी में भी खुशियों के कुछ रंग आ सके।

जनपदवासियों को जिलाधिकारी ने दी होली की बधाई
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद वासियों को होली पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व पुराने गिले-शिकवे को भुलाते हुए मिलजुल कर रंग खेलने का होता है। उन्होंने जनपदवासियों मंगलकामना करते हुए सुरक्षित तरीके से होली खेलने का अनुरोध किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Campus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

3 hours ago

Nature Index 2026 में डीडीयू की दमदार मौजूदगी, शोध उत्कृष्टता को मिला वैश्विक सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने नेचर Nature Index 2026…

3 hours ago

दंडवत यात्रा से वृंदावन जा रहा दंपति, 1000 KM की आस्था भरी अनोखी साधना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आस्था और विश्वास की शक्ति को दर्शाती एक अनोखी…

4 hours ago

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

8 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

11 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

13 hours ago