जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील का किया निरीक्षण

विधायक पयागपुर के साथ फरियादियों से रूबरू हुई डीएम

राजस्व निरीक्षक व लेखपालों के साथ की बैठक, अधिवक्ता प्रतिनिधि मण्डल ने डीएम से की भेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भूमि सम्बन्धित विवादों तथा विभिन्न न्यायालयों पर प्रचलित वादों के समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से तहसीलों के निरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील पयागपुर पहुंचकर तहसील सभागार में पीठासीन अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों व कोर्ट से सम्बन्धित अन्य कार्मिकों के साथ बैठक कर विभिन्न न्यायालयों पर प्रचलित वादों से सम्बन्धित प़ावलियों का अवलोकन करते हुऐ वाद के दाखिला एवं नोटिस निर्गम की तिथि, तामिला की तिथि, राजस्व निरीक्षकों व लेखपाल की आख्या प्रस्तुत करने की तिथि इत्यादि का जायज़ा किया।
राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों से बैठक के दौरान डीएम ने तहसील के ग्राम अकरौरा, तेंदुवा कबीर, अमदापुर, अरकापुर, ऐलो, कन्छर, त्रिकोलिया इत्यादि ग्रामों की राजस्व संहिता से सम्बन्धित राजस्व वादों की पत्रावलियों का गहन निरीक्षण करते हुऐ निर्देश दिया कि जिन पत्रावलियों में न्यायपूर्व विधिक कार्यवाही पूर्ण हो गई हो उनके निस्तारण में किसी प्रकार का अनावश्यक विलम्ब न किया जाय। ग्राम अरकापुर अन्तर्गत धारा 67 से सम्बन्धित वाद पत्रावलियों का समयबद्धता से निस्तारण न किये जाने पर तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया, साथ ही यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी ग्राम की एक ही धारा से सम्बन्धित कई पत्रावलियां हैं तो उनमें एक ही तिथि निर्धारित कर वादों का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण किया जाय।
डीएम ने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि तामिला कार्य का रिव्यू करते रहें ताकि वादों के निस्तारण में किसी प्रकार का विलम्ब न हो। डीएम ने निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा तामीला कराया जाय तथा डीएम ने राजस्व वादों के सम्बन्धित समस्त पीठासीन अधिकारियों व अन्य सहायक कार्मिकों को निर्देश दिया कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान यदि यह पाया जाता है कि किसी राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों की शिथिलता के कारण वादों के निस्तारण में विलम्ब होता है तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही की जाय तथा प्रकरण को राजस्व परिषद के संज्ञान में भी लाया जायेगा।
तहसील पयागपुर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के साथ मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। तहसील पयागपुर के बार पदाधिकारियों ने डीएम से शिष्टाचार भेंट करते हुए तहसील परिसर की समुचित साफ-सफाई तथा प्रसाधन सुविधाओं का विकास करने का सुझाव दिया। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिया कि तहसील परिसर में पुरूष, महिला व दिव्यांगजनों हेतु शौचालय का निर्माण करा दें तथा परिसर में उगी हुई झाड़-झंखाड़ की साफ-सफाई करा दें। उल्लेखनीय है कि तहसील निरीक्षण के लिए डीएम के साथ गए सीआरओ देवेन्द्र पाल सिंह व प्रशिक्षु पीसीएस अंजली यादव ने तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव तथा साफ-सफाई का जायज़ा लिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार, तहसीलदार धमेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव व हरिशंकर पटेल, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

11 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

11 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

11 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

12 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

14 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

19 hours ago