हाय रे जिंदगी! शराब ठेका के पास युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग

आग ने पकड़ी रफ्तार तो साथी मौके से हुए फरार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के लक्ष्मीपुर बाजार स्थित शराब के ठेके के पास देर रात एक युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा लिया। जब तक लोग कुछ समझते और आग बुझाते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। सीएचसी कोल्हूखोर से उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजे स्कूटी सवार तीन युवक शराब ठेके के पास आए, एक युवक के हाथ में पेट्रोल से भरा गैलन था, उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का और आग लगा लिया। आग लगते ही उसके साथ आए दोनों युवक स्कूटी समेत फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। प्रधान ने झुलसे युवक को आनन-फानन अपने वाहन से सीएचसी कोल्हूखोर भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर जहानागंज पुलिस भी मौके पर पहुंचीl

एसओ संजय सिंह ने बताया कि झुलसे युवक ने पूछताछ में अपना नाम विमलेश राजभर (19) पुत्र दूधनाथ राजभर निवासी बेलनाडीह थाना सिधारी बताया। घटना के कारणों के बाबत उसने सिर्फ इतना ही कहा कि मन किया और खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा लिया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

14 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

14 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago