जिलाधिकारी ने दी जनपद वासियों को
छठ की शुभकामनाएं
महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा ने भी राम मनोहर लोहिया पार्क स्थित सरोवर में सपरिवार मनाया छठ पर्व।
जिलाधिकारी ने अपनी माता अलका झा व अन्य परिवारजनों के साथ ढोल–नगाड़ों के बीच ठेकुआ व चावल के लड्डू, फल समेत अन्य पूजन सामग्री के साथ सूप को बांस की टोकरी में रखकर शाम को राम मनोहर लोहिया स्थित सरोवर पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी माता के साथ पूजन किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने सरोवर में स्नान किया और सायं 05:04 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकमंगल की भी कामना की।
उन्होंने कहा कि छठ पर्व की सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। छठ पर्व आस्था का महापर्व है और जनपद के सभी व्रतियों में इसको लेकर अपार उत्साह है। भगवान सूर्य और छठी माता सभी का कल्याण करें, यही कामना है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी शांति व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ भी जिलाधिकारी को छठ पर्व की शुभकामना देने सरोवर पर पहुंचे।
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…