Categories: Uncategorized

सलेमपुर नदावर घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा

छठ पूजा के पर्व पर रविवार शाम को सलेमपुर नदावर घाट पर आस्था का उमड़ा सैलाब ।

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नदावर घाट पर लोगों ने विधि विधान से पूजन कर एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी। हर किसी में पर्व का उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर सूर्य देवता को नमन किया।उक्त अवसर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने नदावर घाट एवं लार में बने वेदी पर पूजा अर्चन किया।
सूर्य अस्त होते हुए सूर्य को दीप दिखाकर प्रसाद अर्पित कर दूध व जल चढ़ाया गया एवं दीप जल में प्रवाहित किए।राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि छठ पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भारी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करने के लिए पहुंचते है।उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से यह पर्व सूर्य उपासना के लिए किया जाता है, ताकि पूरे परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे।
छठव्रती या श्रद्धालु श्रद्धाभाव से छठव्रत करते हैं तो उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।
उक्त अवसर पर रामेश्वर सिंह,अवधेश यादव,अमरनाथ सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादवअजय दूबे वत्स,नागेन्द्र गुप्ता,अमित गुप्ता,पुनीत यादव,विजयबहादुर गुप्ता,चन्द्रशेखर कांडपाल आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

1 hour ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago