निर्माणाधीन सीड स्टोर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अधोमानक निर्माण पर जताई कड़ी नाराजगी लगाई फटकार

गलत जानकारी देने पर जेई को दी गई नोटिस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बुधवार को अपराह्न रामपुर कारखाना ब्लॉक स्थित शाहपुर में निर्माणाधीन मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण में कई गंभीर खामियां मिली जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई। साथ ही भ्रमित करने वाली सूचना देने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई को नोटिस देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी लगभग 3:15 बजे कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने शाहपुर पहुंचे। 81 लाख रुपए की लागत से कृषि विभाग का मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। डीएम ने निर्माणाधीन भवन में खराब शटरिंग और हनी कॉम्बिंग (बीम में उखड़ापन जिसकी वजह से छड़ दिख रही है।) पर नाराजगी जतायी। उन्होंने हनी कॉम्बिंग की समस्या को दूर करने के लिए ग्राउटिंग करने का निर्देश दिया। कुछ स्थानों पर भवन में प्रयुक्त ईंट भी अधोमानक दिखे, जिसे ठीक करने का निर्देश दिया। भवन में पेस्टिसाइड स्टोर, सीड स्टोर, कार्यालय कक्ष एवं 50 व्यक्तियों की क्षमतावाला सभाकक्ष बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सामग्री अनलोड करने के लिए प्लेटफॉर्म के विषय में जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि प्लेटफॉर्म बनाने के लिए भूमि की अदला-बदली किया जाना होगा। भवन निर्माण का कार्य 8 दिसंबर 2021 को प्रारंभ हुआ जो अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। डीएम ने कार्य में विलंब पर असंतोष जाहिर किया और डेढ़ माह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने भवन में प्रस्तावित वाटर हार्वेस्टिंग स्थल एवं सीवरेज स्थल के बीच समुचित दूरी रखने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राम अवध यादव, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह, जेई सुधीर कुमार सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

8 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

8 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

8 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

8 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

9 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

9 hours ago