महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिला अस्पताल में नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईसीयू, ओ.टी. आदि को भी देखा। ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों को भर्ती करने और इलाज हेतु व्यवस्थित इंतेजाम का निर्देश दिया। मरीजों को आगंतुक हाल में रखने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिया कि ट्रॉमा सेंटर में जो भी मरीज आते हैं, उनके लिए निर्धारित ट्राईएज कक्ष को बड़ा करने और इसके लिए जरूरी परिवर्तन को संबंधित कार्यदायी संस्था के माध्यम से सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर की शुरुआत मरीजों के बेहतर इलाज के लिए हुआ है और अस्पताल प्रशासन इसको सुनिश्चित करे। उन्होंने मरीजों के देख-रेख के लिए पर्याप्त स्टाफ लगाने के लिए कहा अस्पताल में मरीजों को इधर-उधर न लिटाया जाए और न ही उन्हें भटकना पड़े इसको सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जाँच कर आख्या प्रस्तुत करने हेतु डीएसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, एक्सईएन जल निगम आसिफ हुसैन और ए.ई. पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमएस ए. के. भार्गव सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।
बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने नेचर Nature Index 2026…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आस्था और विश्वास की शक्ति को दर्शाती एक अनोखी…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…
ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…
RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…