सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा लिंग संवेदीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 59 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के प्रागण में लिंग संवेदीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाशु दुबे उप कमांडेंट, 59वीं वाहिनी के तत्वाधान में किया गया जिसमे गौतम शर्मा सहायक कमांडेंट द्वारा वाहिनी के जवानों को लिंग संवेदीकरण विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी । कार्यशाला को संबोधित करते हुए गौतम शर्मा सहायक कमांडेंट ने जवानों को अवगत कराया कि लिंग समानता हमारे वर्तमान आधुनिक समाज में गंभीर मुद्दों में से एक है । यह महिलायों और पुरुषों के लिए जिम्मेदारियों, अधिकारों की समानता को संदर्भित करता हैं। हमें अपने प्रयासों में ईमानदार होना चाहिए और महिलायों के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने पर काम करना चाहिए। भारत में पूर्ण लैंगिक समानता के लिए, पुरुषों और महिलाओं दोनों को एक साथ काम करना होगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना होगा।इस कार्यक्रम के दौरान शेखर बजाज उप-कमांडेंट, डॉ विकास कुमार सिंह उप कमांडेंट (पशु चिकित्सक) निरीक्षक (प्रशासन) मदन लाल एवं 59 वीं वाहिनी के समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

7 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

12 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

13 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

14 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

14 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

14 hours ago