जिलाधिकारी ने ज़िला अस्पताल का किया निरीक्षण, कमियों को दूर करने के दिए निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर कराने का निर्देश सीएमएस को दिया। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि सरकार की ओर से अस्पताल में जो सुविधा मिलती है, वह समुचित रूप से सभी मरीज़ों तक पहुँचनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया। साफ-सफाई की व्यवस्था पर कहा कि प्रतिदिन हर समय अस्पताल में सफ़ाई रहनी चाहिए। बेड पर चादर की व्यवस्था तथा दवा केंद्र में दवा लेने के लिए लंबे समय लाइन में खड़ा होने और मरीजों को मीनू के हिसाब से भोजन नहीं मिलने की शिकायत मिलने पर नाराज़गी जताई। चेताया कि आज से ऐसी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जिला अस्पताल में पुरानी पड़ी एक्सरे मशीन को तत्काल हटाने को निर्देश दिया। प्राइवेट एंबुलेंस को भी तत्काल जिला अस्पताल परिसर से हटाने को कहा। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने की बात सामने आने पर सीएमएस को निर्देश दिया कि इसके लिए मेरी ओर से पत्र भिजवाएँ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

34 minutes ago

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

41 minutes ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

45 minutes ago

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

2 hours ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

2 hours ago