जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा सोमवार को सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में मधुरिया रजवाहा नहर व महासोन स्थित निर्माणाधीन पुलिया आदि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पुलिया के संदर्भ में निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया, तथा निर्माण कार्य मे सभी मानकों के पालन करने का निर्देश दिया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तहसील कसया के वार्ड नंबर 4 अंबेडकर नगर स्थित पोखरा का निरीक्षण भी किया गया तथा पोखरे के सौंदर्यीकरण हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए। उक्त पोखरा अमृत सरोवर के तहत प्रस्तावित हैं, वहां बोटिंग, पाथ वे आदि विकसित किए जाने हेतु अधिशासी अधिकारी कसया प्रेम शंकर गुप्ता को निर्देशित किया गया।

इस क्रम में कसया में प्रस्तावित ऑडिटोरियम हेतु जिलाधिकारी ने भूमि का निरीक्षण भी किया। तत्पश्चात करुणा सागर घाट (कसया) का भी निरीक्षण किया गया। वहां पानी की गंदगी को साफ करने तथा पानी के प्रवाह सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल तथा अधिशासी अधिकारी को दिए गए। जिलाधिकारी ने वहां बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि की व्यवस्था किए जाने हेतु भी निर्देशित किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

21 minutes ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

2 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

2 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

2 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

3 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

3 hours ago